छात्र संघ चुनाव को लेकर भरे गए उम्मीदवारों के नामांकन,

एनएसयूआई एवं एबीवीपी दोनो के प्रत्याशीयो ने नामांकन दाखिल किया।

शांतिपूर्ण तरीके से भरे गए नामांकन।

पिण्डवाड़ा ,सिरोही /V24 न्यूज,

पिण्डवाड़ा में संचालित राजकीय महाविद्यालय पिण्डवाड़ा में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र संगठन अपने-अपने उम्मीदवारों की मजबूती एवं जीत के लिए प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। छात्र संगठन के पदाधिकारी कॉलेज समेत घरो पर भी विद्यार्थियों से संपर्क कर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट के लिए समर्थन मांग रहे हैं। तो वहीं सोमवार को राजकीय महाविद्यालय पिण्डवाड़ा में उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं ने नगर में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर अपने अपने पार्टी के प्रति नारेबाजी कर राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , महासचिव, संयुक्तसचिव पद पर प्रत्याशियों ने कॉलेज प्राचार्य को नामांकन दाखिल किया। वही, राजकीय महाविद्यालय पिण्डवाड़ा कॉलेज परिसर के बाहर एनएसयूआई एवं एबीवीपी दोनो पार्टीयो के पदाधीकारी एवं कार्यकर्ता अपनी अपनी जीत का दावा करते हुए नजर आए। वहीं महाविद्यालय चुनाव को लेकर छात्र नेता पूरी तरह सक्रिय है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार नामांकन दाखिल करने के बाद 23 अगस्त को नाम वापसी के पश्चात उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।26 अगस्त को मतदान होगा। और 27 अगस्त को सुबह मतगणना के बाद परिणाम जारी कर दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार छात्र संघ के चुनाव संपन्न करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है वही आज नामांकन को लेकर छात्रों में जोश देखने को मिला। एनएसयूआई एवं एबीवीपी दोनो के उम्मीदवार जोश के साथ रेली निकालकर कॉलेज परिसर में नामांकन भरने पहुंचे। महाविद्यालय में नामांकन दाखिल करने वालों में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के नितिन आढ़ा एवं एबीवीपी के संजय बन्जारा शामिल है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से मंजु गरासीया एवं एबीवीपी से काजल प्रजापत, महासचिव पद के लिए एनएसयूआई से रमेश कुमार चौधरी एवं एबीवीपी से नारायण लाल गरासीया तथा संयुक्त सचिव पद के लिए एनएसयूआई से पीनल परमार एवं एबीवीपी से दानवीर गरासीया शामिल हैं। ज्ञात रहे कि महाविद्यालय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से नितिन आढ़ा एवं एबीवीपी से संजय बन्जारा ने नामांकन दाखिल किया है।

रिपोर्ट भूपेंद्र परमार

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply