ईटादा व तातड़ा से रामदेवरा पैदल संघ रवाना ।
जालोर/ V24 न्यूज,
ग्राम पंचायत ईटादा से महातीर्थ श्री बाबा रामदेव जी के दर्शनार्थ रामदेरा के लिए पैदल संघ रवाना हुआ। जिसमें वाली,ईटादा,तातड़ा, लुम्बावास,गादेवी के ग्रामीणों का समावेश है।आपको विदित हो कि लोकदेवता रामसापीर का हर वर्ष मेला लगता है और यह मेला भाद्रपद माह में शुरु होता हैं जो पूरे महीने तक चलता है। यहा बाबा के दरबार में लाखों भक्त माथा टेकने आते है,कोई भक्त पैदल चलकर जाते है तो कोई लौटते हुए तो कोई अपने साधनों के माध्यम से दर्शन करने जाते है इस महातीर्थ में जाने से भक्तो की मुरादे पूरी होती हैं और इस दरबार में जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से दर्शन करने जाता हैं तो बाबा ने उसे खाली हाथ नहीं लौटाया।रामसापीर के दरबार में कोई भेदभाव या छुआछूत नही है यहा पर 36 कौम के भक्त आते है और विशेष रूप से गुजरात,मद्रास,मुंबई, बेंगलुरु से भक्त साइकिल से यात्रा कर आते हैं।इसी प्रकार ईटादा से भी पैदल संघ रवाना हुआ जिसमें सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल राजपुरोहित (तातडा),समाजसेवी सरेमल राजपुरोहित (ईटादा),प्रभुराम राजपुरोहित (लुम्बावास), समाजसेवी नानजीराम (वाली),वचनसिंह वी. राजपुरोहित (तातडा),वागाराम राजपुरोहित (तातडा),भेरसिंह राजपुरोहित (वाली),बाबुलाल राजपुरोहित (वाली),मुंगाराम राजपुरोहित (तातडा),राणाराम (गादेवी),नरसीराम राजपुरोहित (तातडा), टिकमसिंह राजपुरोहित (तातडा),गौभक्त चतराराम राजपुरोहित (वाली) आदाराम राजपुरोहित (लुम्भावास)जितुसिंह राजपुरोहित (तातडा),धरमाराम राजपुरोहित(तातडा) समेत सैकड़ो की संख्या में ईटादा व तातडा से गाजे बाजे के साथ रामदेवरा पैदल संघ यात्रा को ग्रामीणों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

