माउंटआबू /सिरोही V24 न्यूज,

सिरोही मे भारी बारिश के चलते माउंट आबू का प्रवेश मार्ग क्षतिग्रस्त, बड़े वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक।

सिरोही जिले की पर्वतीय पर्यटन नगरी माउंट आबू में भारी बारिश का दौर जारी है. यहां बीते 2 दिनों से माउंट आबू में बारिश का दौर जारी है और तेज बारिश से नदी नाले उफान पर है. ऐसे में अब सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने की खबरें भी मिलने लगी है. जहां कल माउंट आबू के प्रवेश मार्ग पर दो जगह चट्टाने गिरी थी.वही बीती रात को माउंट आबू के टोल नाके के समीप रोड़ क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद माउंट आबू का स्थानीय प्रशासन एक्टिव मोड़ में नजर आया और प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्ग पर बैरिकेडिंग करवाई गई. जिससे माउंट आबू आने वाले वाहनों को संकेत मिल सके. वहीं माउंट आबू के इस स्थान पर पिछले वर्ष भी यही रोड़ क्षतिग्रस्त हुई थी.एकतरफा यातायात व्यवस्था शुरू की गई:जिसकी वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. फिलहाल इस रोड़ पर एकतरफा यातायात व्यवस्था शुरू की गई है लेकिन बड़े वाहनों के प्रवेश पर फिलहाल प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है. बड़े वाहनों की पार्किंग नए टोल नाके के समीप की जाएगी और छोटे वाहनों के माध्यम से पर्यटक को आने-जाने की सुविधा उपलब्ध होगी।

मगन प्रजापत

माउंट आबू ,जिला सिरोही,

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply