रामदेवरा के लिए पैदल यात्रा रवाना।

जसवंतपुरा/ V24 न्यूज,

निकटवर्ती कलापुरा गांव में श्री भीमेश्वर युवा ग्रुप, कलापुरा से हर साल की भांति इस साल 9वी पैदल यात्रा संघ कलापुरा से रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। जिसमें ढोल,नगाड़ों के साथ गुलाल उड़ाते हुए जयकारों के साथ गांव में वरघोड़ा निकालकर ग्रामवासियों ने संघ को रवाना किया। संघ के सदस्य गौभक्त शंकरलाल प्रजापति व समाज सेवक राजू बी.पुरोहित ने बताया कि लोकदेवता श्री बाबा रामसापीर दर्शनार्थ यह 9वी पैदल यात्रा है।भक्तों को रामसापीर के प्रति श्रद्धा है और जो कोई भक्त सच्चे दिल से यात्रा करते है उनकी बाबा रामदेव जी मनोकामना पूर्ण करते है। पैदल संघ में गुलाबसिंह देवल,अर्जुन दर्जी,थानाराम,मुकेश प्रजापति,महेंद्र दर्जी, गोपाल पुरोहित,वसंत भारती,सुरेश लुहार,भूराराम गुरु,सुरेश पुरोहित,उकाराम प्रजापति,मदन सोनी,पन्नेसिंह,बाबू भारती,हीरालाल लुहार समेत दर्जनों लोग मौजूद हैं।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply