श्रेष्ठ चरित्र ही मानव की वास्तविक पूंजी ।

माउंट आबू ,V24 न्यूज,

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पाण्डव भवन में जन्माष्टमी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की रासलीला का प्रदर्शन दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की सयुंक्त मुख्य प्रशासिका बीके शशि बहन ने कहा कि श्रेष्ठ चरित्र ही मानव की वास्तविक पूंजी है। हर व्यक्ति को सत्य अस्तय का ज्ञान है लेकिन मानसिक दुर्बलता के कारण परिस्थितियों का सामना करते समय वह सत्य ज्ञान को सही रूप से जीवन में उतारने में कामयाब नहीं हो पाता। जो व्यक्ति अपने स्तर को ऊंचा उठाने का लक्ष्य रखते है उन्हें अपने कृत्यों को मानवता की कसौटी पर कस कर निज जीवन में अपनाना सहज होता है। स्वर्णिम दुनिया के श्रीकृष्ण के संपूर्ण चरित्र के रहस्य पर प्रकाश डालते हुए उनके चरित्रों को आत्मसात करने पर बल दिया।वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका बी के शीलू बहन ने कहा कि सर्वगुण संपन्न, सोलह कला संपूर्ण श्रीकृष्ण का जीवन हर मानव के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। मन को अपने ध्येय के अनुरूप केंद्रीभूत रखने से ही कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है। आत्मविश्वास अभाव में मानसिक शक्तियों का हृास होता है। श्रेष्ठ चिंतन से ही मन को निर्मल, निरोगी व शक्तिशाली बनता है। जीवन में आन्नंद की उपलब्धि तभी संभव है जब सत्य को हृदय की स्वीकृति मिलती है।इस मौके पर नन्हें बाल कलाकारों ने राधे-कृष्ण की वेशभूषा में सजधजकर रासलीला की प्रस्तुति देकर वातावरण को और अलौकिक बनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

रिपोर्ट किशन दहिया, माउन्ट आबू

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply