आहोर /जालोर V24 न्यूज,

रिपोर्ट प्रवीण कुमावत ,

आहोर में बाईपास के लिए अड़े व्यापारी, बंद रहा आहोर बाजार ।

कस्बे के बीच से एनएच 325 निकालने का कर रहे है विरोध ।

आहोर से निकलने वाले एनएच 325 हाईवे के विरोध में व्यापारियों ने किया हाईवे संघर्ष समिति का गठन बाजार बन रहे वही कुछ प्रतिष्ठानों ने खोली दुकाने, मामला जालौर जिले के आहोर का है जहां से निकलने वाले एनएच 325 हाईवे विरोध के में आहोर व्यापारियों ने आज बाजार बंद रखे वही कुछ व्यपारियो ने अपनी दुकाने शुरू रखी, मामले में व्यापारियों द्वारा हाइवे संघर्ष समिति का गठन किया गया जिसमे मुख्य उद्देश्य हाइवे 325 को वहा से निकलने से रोकना रहेगा, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेश सोनी ने बताया की हाइवे को शहर के अंदर से न निकल बाहर से लिया जाये ताकि आहोर में व्यापार पर प्रभाव न पड़े, अध्यक्ष सुरेश सोनी एवं सरपंच सुजाराम प्रजापत के अनुयाई में विरोध प्रदर्शन करते हुए चामुंडा चौक से एसडीम कार्यालय तक रैली निकाली वही प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री नितिन गढ़करी केनाम एसडीएम विवेक व्यास को ज्ञापन सौपा गया । सरपंच सुजाराम प्रजापत ने ज्ञापन पढ़ कर उपखण्ड अधिकारी को सुनाया । इस मौके पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित , कॉग्रेस के पी सी सी सदस्य सवाराम पटेल, गजेन्द्र सिंह मांगलिया , महेंद्र सिंह जोगावा, ख़साराम चौधरी , मगनाराम प्रजापत , मोडाराम प्रजापत , कुशलराज लोहार , कांतिलाल भाटी , यशवंत रावल , हकमाराम प्रजापत , अनिल सोनी ,वैभव सोनी , हेमाराम प्रजापत, मितेश राठी ,मुकेश राठी , अशोक सुथार , पारस सुथार , प्रवीण कुमार, मीठालाल कुमावत , किशनाराम प्रजापत , भरत बाफना ,रिखबेश सुथार सहित आहोर के सभी व्यपारीगण उपस्थित रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply