आज़ादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन देश भक्ति गीत एवं विभिन्न प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

सिरोही 13 अगस्त 2022, ( V24 न्यूज ),

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय,सिरोही के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन देश भक्ति गीत एवं विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिरोही आनंद राज आर्य, सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा सिरोही कांतिलाल खत्री, डाक विभाग के जनसंपर्क निरीक्षक दिनेश कुमार बोहरा, आर.पी. कमलेश ओझा, डीपीसी-स्वच्छ भारत अभियान चांदु खान, व्याख्याता शंकरलाल के आतिथ्य में किया गया ।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आनंद राज आर्य ने देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष पर 13 से 15 अगस्त 2022 तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। आर्य ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा सिरोही कांतिलाल खत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान पर विचार रखें।डाक विभाग के जनसंपर्क निरीक्षक दिनेश कुमार बोहरा ने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। आर.पी. कमलेश ओझा ने बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की अपील की। डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन चांदू खान ने स्वच्छ भारत अभियान पर जानकारी देते हुए एकल प्लास्टिक के उपयोग का बहिष्कार करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान बालिका स्कूल के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत एवं आजादी का अमृत महोत्सव पर भाषण प्रस्तुत किए एवं विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। राजस्थान लोक कला मंडल,बाड़मेर के द्वारा देशभक्ति आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मंच संचालन शिक्षक दरगाराम कुमावत ने किया। कार्यक्रम के आयोजन मे प्रधानाचार्य करण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता व राजीव गांधी युवा मित्र नटवर सिंह, मीना भाटी विधायक प्रतिनिधि, महेंद्र सिंह गहलोत सर्व ऑफ ऑल एनिमल्स जिला अध्य्क्ष, छंगन लाल,गौरव सुथार का सराहनीय सहयोग रहा।

रिपोर्ट नटवर सिंह

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply