सिरोही/V24 न्यूज,

बालिका विद्यालय में सरस्वती माता मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया।

सिरोही निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे के बालिका विद्यालय महात्मा गाँधी इंग्लिश मीडियम में आज सरस्वती माता मंदिर की वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में माँ सरस्वती माता की पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में भामाशाह पारस भाई नागोत्रा जैन द्वारा विद्यालय में प्रथम वह द्वितीय आने वाले छात्र छात्राओ को ईनाम वितरण किया! बाद में सभी को मिठाई वितरण की गई ! वार्षिकोत्सव में प्रधानाचार्य भावना चौधरी द्वारा समय समय पर विद्यालय को सहयोग करने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त गुरुजन स्टाफ का सहयोग रहा ! इस दौरान जयन्तीलाल जैन,शशिकांत जैन,मगनलाल घांची, वार्ड पंच जितेंद्रसिंह सोलंकी, वार्ड पंच मगनलाल प्रजापत,समाजसेवी गुलाबसिंह राव आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply