आठ पार्षदों को भाजपा ने किया नोटिस जारी ।

सिरोही /V24 न्यूज,

भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार पिंडवाड़ा के आठ पार्षदों को शुक्रवार को नोटिस जारी किए।पुरोहित ने हीरी देवी पत्नी तारा राम मीणा,नीलम पत्नी सुरेश बोराणा, रतन जैन घेवरचंद जैन,देवी बाई भेराराम राठौड़,पूर्णिमा कुमारी पत्नी रणछोड़ रावल, नीरू पत्नी जगदीश प्रजापत, बिंदिया देवी पत्नी प्रदीप भांड,जगदीश वनाराम हीरागर सहित आठ पार्षदों को शुक्रवार को नोटिस जारी किए।नोटिस में बताया की  भारतीय जनता पार्टी के पिण्डवाडा नगर पालिका के पार्षद है जहां भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड है। आपने अपने ही बोर्ड के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए अपने हस्ताक्षर कर जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है, जो गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है चूंकी आप पार्टी के निष्ठावान जनप्रतिनिधि माने जाते है।इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश के निर्देशानुसार आपको सुचित किया जाता है कि आप यह पत्र जारी होने के आगामी तीन दिन में अधोहस्ताक्षरकर्ता से प्रत्यक्ष मिलकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें अन्यथा नियमानुसार आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट हरिश दवे, सिरोही

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply