मांडवा में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन ।

सिरोही/ V24 न्यूज,

भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति एवं भारत विकास परिषद देवनागरी शाखा सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडवा में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष ग्राम सरपंच इंद्रा रावल, मुख्य अतिथि  नरेंद्र पाल सिंह एवं उपसरपंच प्रकाश देवासी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया ।संस्था प्रधान दिलीप सिंह सिंदल द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं अतिथियों का परिचय कराया गया तत्पश्चात समस्त विद्यालय एवं बच्चों के साथ सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए केंद्र सरकार की योजना अनुसार ठीक 10:15 बजे कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । मुख्य अतिथि नरेंद्र पाल सिंह द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में शहीदों को याद करते हुए आजादी में आजाद हिंद फौज एवं सुभाष चंद्र बोस के योगदान के विषय में जानकारी दी गई ।  देश पर वर्तमान चुनौतियों का एक सूत्र होकर दृढ़ता से सामना करने का संकल्प भी कराया । इस अवसर पर भारत विकास परिषद एवं पतंजलि योग समिति की ओर से बच्चों को फल वितरण भी किए गए ।  कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, मोनिका माथुर, रेखा भाटी, गौरी, नीलोफर, मोहम्मद नईम, नैना राम सहीत अन्य ग्रामवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही । 

रिपोर्ट हरिश दवे, सिरोही

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply