आजादी अमृत महोत्सव, सिरोही प्रधान द्वारा हर घर तिरंगा वितरण अभियान पंचायत स्तर से शुरू।

सिरोही /V24 न्यूज,

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर सिरोही के ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत समिति सिरोही प्रधान हंसमुख कुमार व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत वेलांगरी परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

ग्रामीणों के घरों पर तिरंगे लगाकर लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील करके तिरंगा फहरा राष्ट्र के प्रति अटूट लगाव के साथ समर्पण प्रदर्शित करने का आग्रह किया।सिरोही पंचायत समिति प्रधान ने ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर आमजन से अपील कर तिरंगा अभियान में भाग लेकर अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने निवेदन किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य लुंबाराम चौधरी, उपसरपंच साबूसिंह देवड़ा,वार्ड पंचशंकरलाल मेघवाल, कुपाराम देवासी, विजयपाल सिंह, भीमसिंह, अम्बालाल मेघवाल,रूपा राम कलावन्त,वागाराम सहित स्थानीय ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट हरिश दवे, सिरोही

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply