आज राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा पिंडवाड़ा द्वारा उप जिला सभाध्यक्ष भुर सिंह मीना व जिला कोषाध्यक्ष विजय प्रकाश गौतम के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी व शिक्षा मंत्री जी के नाम राजस्थान सरकार द्वारा स्थानान्तरण पर प्रतिबंध हटाने के बावजूद शिक्षा विभाग में केवल तृतीय श्रेणी अध्यापकों के अन्तर जिला एवं अन्त जिला स्थानान्तरण पर प्रतिबंध लगाए जाने वाले निर्णय के विरुद्ध राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णयानुसार आज दिनांक 10-08-2022 को उपखण्ड अधिकारी जी पिंडवाड़ा के माध्यम से *मुख्यमंत्री महोदय व शिक्षा मंत्री महोदय को ज्ञापन दिया गया*।*ज्ञापन के माध्यम से तृतीय श्रेणी शिक्षको के स्थानांतरण पर लगाई गई रोक पर गंभीरता से विचार कर स्थानांतरण प्रकिया शुरू कर राहत प्रदान करने की मांग की गई। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण, मगन लाल प्रजापत, जसवंत सिंह, तलसा राम मीणा,कुलदीप सिंह भाटी कमलेश कुमार गुर्जर व दीपक राजपुरोहित उपस्थित रहे*।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply