भाजपा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव का सिरोही नगर मंडल ने किया स्वागत,

सिरोही /V24 न्यूज,

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद अरुणसिंह के नंद गांव में चल रहे प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर समापन के बाद जयपुर जाने के दौरान उनका गोयली चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में शहर के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से साफा, दुपट्टा आदि पहनाकर स्वागत सत्कार किया।मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग से कार द्वारा जयपुर जाने के दौरान प्रदेश प्रभारी अरुणसिंह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के साथ सिरोही पहुंचे। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, पूर्व सभापति ताराराम माली, बिशनसिंह कैलाश नगर समेत पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा आदि से राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी के सिरोही पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भाजपा जिंदाबाद वह भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर चौराहे के प्रतिष्ठानों पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा ध्वज फहराने की अपील करके जन जागरण मुहिम को आगे बढ़ाया गया। स्वागत करने के मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, नगर मंत्री अजय भट्ट, पार्षद गीता पुरोहित, गोविंद माली,मांगूसिंह बावली, भाजयुमो के अनिल प्रजापत, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, चुन्नीलाल पटेल, गोविंद सैनी, गणपतसिंह कैलाश नगर, कपूराराम पटेल, कन्हैयालाल पटेल, महेंद्र खंडेलवाल, बाबूसिंह माकरोडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply