भाजपा कार्यकर्ता ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर किया जनसंपर्क,

लोडिंग टेंपो टैक्सी यूनियन सहित घरो पर दस्तक देकर 13 से 15 अगस्त तिरंगा फहराने के लिए किया जन जागरण,

सिरोही/V24 न्यूज,

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजारों सहित लोडिंग टेंपो- टैक्सी यूनियन एवं घरों पर दस्तक देकर लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील करके तिरंगा फहरा राष्ट्र के प्रति अटूट लगाव के साथ समर्पण प्रदर्शित करने का आग्रह किया।सोमवार को राजमाता धर्मशाला क्षेत्र, बस स्टैंड टैक्सी यूनियन समेत भाटकडा क्षेत्र में घर घर दस्तक देकर आमजन से हल कर तिरंगा अभियान में भाग लेकर अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने निवेदन किया। इस मौके पर अभियान के नगर संयोजक ताराराम माली, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, अभियान के जिला संयोजक दीपेंद्रसिंह पीथापूरा, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल आदि के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने जन-जन ग्रहण करते हुए आजादी की 75 वीं सालगिरह हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के साथ-साथ तिरंगा संहिता के पालन के बारे में समझाया। लोगों को बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा सभी डाकघरों में ₹25 के न्यूनतम शुल्क पर तिरंगा ध्वज बिक्री किए जा रहे हैं। इस मौके पर अभियान के सहसंयोजक मनोज जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, प्रतिपक्ष नेता मगनलाल मीणा, अनिल प्रजापत, भंवरलाल माली, पार्षद गोविंद माली, गोविंद सैनी सहीद नगर मंडल कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित, पाड़ीव

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply