वसूल रहे है टेक्स फिर भी गौ माता को वैक्सीन उपलब्ध नही :-देवासी

भाजपा पदाधिकारियों ने गोवंश में फैलती बीमारी पर चिंता जाहिर की, गौशाला पहुंचे तथा कई पशुपालकों से रूबरू हुए

सिरोही/ V24 न्यूज,

भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पशुपालक कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य नारायण देवासी ने बताया कि जिले में गोधन लम्पि स्किन रोग से ग्रसित है बीमारी फैलती जा रही है जिसे नियंत्रित करने के लिए वैक्सीन एक उपाय है सिरोही जिले में गोपालक अपने स्तर पर गुजरात से वैक्सीन ला कर पशुओं का संरक्षण कर रहे है जबकि प्रशासन द्वारा पशुपालकों को राहत दिलाने की तो दूर की बात रही, जिले में रजिस्टर्ड गोशालाओं में भी वैक्सीन लगाना शुरू नही किया है।सोमवार को देवासी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन ताराराम माली, व मण्डल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल सहित पदाधिकारियों के साथ अर्बुदा गो शाला में जाकर वहां कार्यरत पशुपालक चिकित्सक अरुण खत्री से गायों के स्वास्थ्य एवं व्यवस्था पर विविध जानकरीं ली।कब तक आएगी वैक्सीन:- देवासी ने गौशाला से ही पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक से दूरभाष पर जानना चाह की जिले में गायों का वैक्सिनेशन कब शुरू करेंगे, जिस पर अधिकारी ने बताया कि अभी तक उन्हें वैक्सीन उपलब्ध ही नही कराई गई है। जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने स्थानीय विधायक व CM सलाहकार संयम लोढा पर चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक कहते है कि लम्पि स्किन रोग से किसी भी पशुपालक के सामने समस्या नही आने दी जाएगी जबकि पशुपालन विभाग वैक्सीन के अभाव में गायों का संरक्षण नही कर पा रहा है जबकि राज्य सरकार 20%कर स्टाम्प पर गो संरक्षण व संवर्द्धन के लिए वसूलती है तो आखिर उस कर वसूली का क्या फायदा? नगरपरिषद पूर्व सभापति ताराराम माली ने कहा कि आपदा में अवसर के रूप में दानदाता गाँवो में वैक्सीन उपलब्ध करवा रहे है जबकि यह दायित्व तो राज्य सरकार का बनता है। सांसद का जताया आभार- विपदा के समय गो रक्षा के लिए जालोर सिरोही सांसद द्वारा 25-25लाख की अनुशंसा पर भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि नगर भाजपा के कार्यकर्ता शहर में गायों के लिए पशुपालन विभाग के साथ मिल कर कार्य कर रहे है। इस अवसर पर पार्षद गोपाल माली, प्रतिपक्ष नेता मगनलाल मीणा, युवा मोर्चा के अनिल प्रजापत,तिरंगा अभियान के जिला संयोजक दीपेंद्रसिह, महामंत्री जबरसिंह चौहान, भँवरलाल माली आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,padiv

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply