सिरोही/ V24 न्यूज,
श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर में कलाकारों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित।
मुख्य अतिथि लोढ़ा को साफा व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया,
कलाकारों को सुनने उमड़ा जनसैलाब,
सोमवार को भुवनेश्वर महादेव मंदिर डोद्दुआ में होगा सम्मेलन।
सिरोही, राजस्थान/
देवनगरी सिरोही में श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर में सरस्वती पुत्रों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सिरोही, जालोर,पाली समेत अन्य जिलों से आये भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।स्नेह मिलन समारोह में प्रत्येक भजन कलाकारों ने एक एक भजनो की प्रस्तुति दी।कलाकारों के स्नेह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि सिरोही के निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा थे जिनका श्री सारणेश्वर युवा मंडल की ओर से साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए लोढ़ा ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में बॉलीवुड की दुनिया में भी अपने सिरोही जिले से ऐसे कई संगीतकार हैं जिन्होंने भारत के बाहर बैठकर सिरोही जिले का नाम रोशन किया है और कई कलाकार कर रहे है।उन्होंने प्रख्यात श्रवण राठौड़ का भी संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान पर भी जिक्र किया। इस कार्यक्रम में साफा,स्मृति चिन्ह,जलपान,भोजन, वीडियो ग्राफी समेत अन्य व्यवस्था कलाकारों की ओर से रखी गई थी। स्नेह मिलन समारोह में गायक कलाकार श्याम पालीवाल,नीता नायक,मैना राव,लक्ष्मी,मनीष कलावंत,मोहनदास संत, शिवलाल मेघवाल,नीता राठौड़,वरदाराम माली,हास्य कलाकार जुगलकिशोर रावल(जगिया-पिंटिया),दिनेश माली,भरत राठौड़,शंकर चौधरी, हीरालाल,विनोद पुरोहित समेत कई कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।भजनो के बाद सभी कलाकारों को साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भजन गायक शिवलाल मेघवाल कालंद्री ने बताया कि कल सोमवार को भुवनेश्वर महादेव मंदिर, डोद्दुआ में कलाकारों का स्नेह सम्मेलन आयोजित होगा।कार्यक्रम का संचालन नवरत्न सोनी,मीठालाल सेन व ऋषभ नागर ने किया।
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित, पाडीव

