सिरोही /V24 न्यूज,

गौभक्त पुरोहित ने की घर-घर तिरंगा फहराने की अपील।

रविवार सुबह पाड़ीव में तिरंगे का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

सिरोही जिले के पाड़ीव कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर जगजी बावसी मन्दिर प्रांगण में समाजसेवी-गौभक्त सुरेश पुरोहित की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निशुल्क तिरंगा झंडा वितरण किया जाएगा। पुरोहित ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह है। आमजन को तिरंगा लगाने के लिए लोगो को जागरूक करने का हमारा प्रयास रहेगा। ग्रामवासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घर व प्रतिष्ठानो पर तिरंगा लगाने के लिए संपर्क कर रहे है। इसी क्रम में भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक डाकघरों व ग्रामपंचायत में तिरंगा का शुल्क जमा कर तिरंगा खरीदी किया जा रहा है और जो लोग तिरंगा नही खरीद सकता है उसको हमारी तरफ से निशुल्क तिरंगा वितरण किया जाएगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply