माउंट आबू/ सिरोही V24 न्यूज,

ग्राम पंचायत ओरिया में जिला कलेक्टर के निर्देश पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित,

ग्रामीणों की सुनी गई जन समस्याएं ।

सिरोही जिले की पर्वतीय पर्यटन नगरी माउंट आबू की ग्राम पंचायत ओरिया में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।  जिसमे ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ओरिया में सरपंच शारदा देवी एवम् प्रभारी अधिकारी राजेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में जन सुनवाई कैम्प रखा गया । इस कैंप में ग्रामीणों की विभिन्न समस्या के बारे में बारीकी से सुना गया एवं शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर हल्का  पटवारी प्रभु राम, कृषि अधिकारी संतोष डोडियार, उप सरपंच तरुण सिंह,बिजली विभाग से हिम्मत सिंह, समस्त वार्डपंच, नाका स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। आपको बतादे की राज्य सरकार की और से प्रत्येक ग्राम पंचायत में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है जिसमे ग्रामीणों की समस्या ओ को सुनकर उनका निस्तारण किया जा सके।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply