किसी भी धार्मिक, सामाजिक आयोजन की परमिशन का आवेदन होगा ओन लाइन:-एसडीएम बहेड़िया

सिरोही, V24 न्यूज (हरीश दवे) ,,

मोहर्रम पर्व की तैयारियों की बैठक को लेकर एडिशनल एसपी ने ली सीएलजी सदस्यों की बैठक में लिए निर्णय।

आगामी स्वतंत्रता दिवस,मोहर्रम व अन्य त्योहारों में कानून,सुरक्षा व्यवस्था के माकूल बन्दोवस्त को लेकर सीएलजी सदस्यों व मीडिया कर्मियों की बैठक एडिशनल एसपी देवाराम चौधरी की अध्यक्षता व एसडीएम रमेश चन्द्र बहेड़िया के मुख्य आतिथ्य, पुलिस उप अधीक्षक पारस चौधरी व सीआई राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित व गणमान्य सीएलजी मेम्बरों की उपस्तिथि में विचार विमर्श के साथ संपन्न हुई।

बैठक में एसडीएम रमेश चन्द्र बहेड़िया ने बताया कि अभी प्रदेश में धारा 144 चल रही है किसी भी धार्मिक,राजनीतिक,सामाजिक जुलूस सभा की परमिशन अब सात दिवस पर निर्धारित प्रोफार्मा में ई मित्र के जरिये होगी और सात दिवस के बाद पुलिस व अन्य वेरिफिकेशन के बाद परमिशन जारी होगी।

बैठक में एडिशनल एसपी देवाराम चौधरी ने मोहर्रम पर्व को परम्परागत व शांति पूर्ण ढंग से मनाने की चर्चा पर मुस्लिम समाज के मोहम्मद यूसुफ प्रमुख ने कहा की हर वर्ष की तरह हंमने निर्धारित परफॉर्मा में मोहर्रम का जुलूस निकालने की निर्धारित रूट के साथ परमिशन मांगी हैउन्होंने कहा कि बरसो से नगर में कौमी एकता का प्रतीक मोहर्रम एक ही निकलता है।पर एक ओर मोहर्रम का ताजिया निकालने की समांतर कोशिश की जा रही हैं जो नगर हित मे उचित नही है।यह बात यहाँ मौजूद हर गणमान्य जानते है कि ताजिया एक ही निकलता है और हंमने इस बार फैसला लिया है कि ताजिया के जुलूस में एक भी हथियार का प्रदर्शन नही किया जाएगा। एडिशनल एसपी देवाराम चौधरी ने उनकी बात गम्भीरता से सुनी व कहा की अन्य पक्ष से भी सीआई बात करेंगे व एसडीएम साहेब उचित निर्णय करेंगे।भूपत भाई देसाई व नारायण सिंह सिंदल ने जुलूस में हथियार का प्रदर्शन नही करने के कदम की सराहना की ओर मिसाल बताते हुए कहा कि धार्मिक जुलूस प्रेम मोहब्बत,शांति व भक्ति के लिए है उसमें शस्त्र प्रदर्शन जरूरी नही। बैठक में आवारा पशुओ, आवारा श्वान,अतिक्रमणो से दुर्घटनाओं व नगर में बढ़ रहे खतरे पर भी चर्चा हुई।जिस पर सीएलजी मेम्बरों ने कहा कि इस पर कोई समाधान नही होता जिस पर एडिशनल एसपी ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान में मुख्य रोल नगर परिषद प्रशाशन का है उन्होंने कहा कि ड्रग्स व स्मेकियो बाबत जानकारी मिलने पर कोतवाली से कार्यवाही होती है।ड्रग्स समाज व युवा पीढ़ी के लिए जहर है जिसका मुकाबला हमे मिल जुल कर करना है व आपको इस बाबत विक्रय या सेवन करने वालो की जानकारी मिले तो अविलंब पुलिष प्रशाशन को सूचित करें। नगर परिषद क्षेत्र में आवारा पशु व कुत्तों की समस्या का समाधान नही होने व सीएलजी की बैठक में मुद्दा हल नही होने के प्रश्न पर मीडिया कर्मी हरीश दवे ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद हाथ लोरी ठेले वालो को परमिशन दे कर अलग अलग स्थानों पे व्यवसाय की परमिशन दे तो बीच सड़क पे लोरी व पार्किंग नही होगा।पुलिष प्रशाशन व यातायात पुलिस अगर अवैध पार्किंग पे कार्रवाई करे तो राजनीति व अतिक्रमणो के पनाहगार सरंक्षण में आ जाते है।जिसमे सबसे खतरनाक रोड पेलेस रोड बन गया है जहां काली पीली एम्बुलेंस,लोरी,रिक्शा वाहन निजी पार्किंग फुट पाथ व सड़क यकायक वाहन रोकते है जिससे कभी भी भयंकर दुर्घटना का शिकार आम जन व हममें कोई भी हो सकता है।और पुलिस प्रशाशन तब ही कार्रवाई कर सकता है जब सीएलजी मेंबर या आम जन इन अव्यवस्थाओं व नागरिक अधिकारों के हनन पर नगर परिषद प्रशाशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए।दवे ने कहा कि नेहरू पार्क में नगर परिषद ने सराहनीय कार्य किया है पर दिन रात वहाँ भी स्नेकिये अपने शौक पूरे करने चले जाते है।समाज सेवी भूपत भाई,रघु भाई माली ने कहा की कालकाजी की पाल के किनारे भी दिन रात नशेड़ियों का जम घट रहता है जिनके खिलाफ कारवाई की जाए। बैठक में मकसूद भाई,प्यारे मोहम्मद, दर्शन सिंह,प्रवीण छिपा,पूर्व पार्षद जितेंद्र खत्री समेत दर्जनों गणमान्य मौजूद थे। बैठक में अल्प सूचना पर आगमन के लिए पुलिस उपअधीक्षक सिरोही पारस चौधरी व सीआई राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने आभार जताया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply