बिहार/छपरा, V24 न्यूज नेटवर्क-

बिहार के छपरा-सारण जिले के मेकर थाना क्षेत्र के भाथा गांव में गुरुवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए।

ग्रामीणों ने कहा कि बीमार पड़ने वालों में से ज्यादातर की आंखों की रोशनी भी चली गई है।सारण के एसपी संतोष कुमार ने स्वीकार किया कि मंगलवार को नाग पंचमी समारोह के दौरान गांव में कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया था. उन्होंने कहा, “मरहौरा और सोनपुर के डीएसपी गांव में डेरा डाले हुए हैं। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है।”एसपी ने कहा कि गांव में शराब का सेवन करने वालों की सही संख्या का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। सारण के डीएम राजेश मीणा ने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम को गांव भेजा गया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply