शिव विवाह प्रसंग के वर्णन पर झूमे श्रोता

सिरोही/कालंद्री V24 न्यूज नेटवर्क-

कस्बे के रामसीन रोड पर शनिधाम के सामने शिवधाम में ग्यारह दिवसीय शिव पुराण कथा का वाचन जारी है।कथा में श्रोताओं की खासी भीड़ उमड़ रही हैं।कथा का आयोजन महंत प्रकाशगिरी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। कथा वाचक मंगलपुरी महाराज अपने मुखारविंद से मारवाडी भाषा में कथा का वाचन कर रहे है। संगीतमय कथा में भगवान शिव के विवाह प्रसंग का वर्णन करने पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा वाचक मंगलपुरी महाराज का संगीत का साथ दे रहे मोहनदास संत,दिनेश चौहान,राजू चौहान,,कथा में व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश पुरोहित,दिलीप नागर,अर्जुनसिंह,केराराम माली,नेनाराम माली,लक्ष्मण नागर, शंकरलाल पुरोहित, दिनेश कुमार माली,शम्भूसिंह, गंगासिह समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। गत 25 जुलाई से जारी इस कथा का समापन 4 अगस्त को होगा।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply