V24 NEWS CHANNEL ( पिंडवाड़ा , सिरोही राजस्थान) ,

*भगवान श्री गणेश की प्रतिमा अहमदाबाद से पिंडवाड़ा पहुंची।

V24न्यूज/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,

पिण्डवाड़ा – आगामी 7 सितंबर गणेश चतुर्थी को नगर की प्रथम गणेश मूर्ति मुख्य बाजार मे शिवसेना के तत्वाधान मे एवं शक्ति माता मन्दिर के पिछे श्री नामदेव युवा ग्रुप पिंडवाड़ा के तत्वाधान में मनाए जाने वाले गणेश महोत्सव को लेकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा अहमदाबाद से पिंडवाड़ा नगर में पहुंच चुकी है जिसकी गाजे बाजे के साथ गणेश चतुर्थी के दिन शिवसेना के सानिध्य मे शक्ति माता चौक मुख्य बाजार एवं नामदेव युवा ग्रुप के सानिध्य मे शक्ति माता मंदिर के पीछे निज पांडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की जाएगी और इसी के साथ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज होगा। जानकारी के अनुसार श्री नामदेव युवा ग्रुप पिंडवाड़ा के तत्वाधान में इस बार 25 वा गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है जिसे रजत महोत्सव के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया है। नामदेव युवा ग्रुप के चिराग परमार से मिली जानकारी के अनुसार इस दस दिवसीय गणेश महोत्सव में विशेषतः सुंदरकांड पाठ, महाप्रसादी, सामाजिक प्रतिभाओं के पुरुस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह तथा श्री नामदेव महिला मंडल पिंडवाड़ा द्वारा मेहंदी कार्यक्रम के साथ विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply