V24 NEWS CHANNEL (सिरोही, राजस्थान) ,
संस्कार भारती कला गुरु सम्मान एवं जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित
– संस्कार भारती जिला महामंत्री मनोहर सिंह भाटी के अनुसार आज आनंद विद्या मंदिर सिरोही में श्रीमान खुशवंत जी त्रिवेदी विभाग संयोजक, कुटुंब प्रबोधन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करकमलो से जन्माष्टमी महोत्सव एवं कला गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ l संस्कार भारती जिला संरक्षक श्री आनंद मिश्रा के द्वारा सर्वप्रथम विभाग संयोजक का परिचय दिया गयाl संस्कार भारती अध्यक्ष श्री राजेश जी सेन द्वारा संस्कार भारती की कार्य योजना को प्रस्तुत किया गयाl श्री रमेश खत्री द्वारा ” साधयति संस्कार भारती…” गीत प्रस्तुत किया गयाl प्रेमलता राठौर के द्वारा “सरस्वती को जिस प्रभु ने… भजन प्रस्तुत कियाl नरेंद्र सिंह द्वारा “यशोमती मैया से… भजन प्रस्तुत कियाl उसके उपरांत युवा कवियत्री सपना खत्री के द्वारा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एक कविता “कृष्णा तू पुकार सुन ले….” प्रस्तुत की गई l दीपाली ठाकुर द्वारा “कृष्ण सुदामा भजन, सुल्तान सिंह चौहान द्वारा अच्युतम केशवम…, राजेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा “श्याम तेरी बंसी पुकारे… , अर्जुन सिंह बारड द्वारा वृंदावन का कृष्ण कन्हैया.., पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष पन्नालाल जी के द्वारा “तू शब्दों का दास है जोगी… स्वरांजलि प्रस्तुत कीl अध्यक्ष राजेश जी सेन ने भजन माला “लगन तुमसे लगा बैठे….पेश कर पूरे सभा को भक्ति से सराबोर कर दियाl मनोहर सिंह भाटी द्वारा “इतना तो करना स्वामी… भजन पेश किया गयाl संस्कार भारती के तत्वावधान में कला के क्षेत्र में सत्र 2023 -24 कला गुरु सम्मान श्रीमान खुशवंत जी त्रिवेदी को सम्मानित किया गया lकला गुरु ने सर्वप्रथम सिरोही जिले में संस्कार भारती का बीजारोपण किया था,उनके अथक परिश्रम और योगदान से संस्कार भारती आज तक जीवंत रूप में निरंतर और सतत कार्य कर रही है l कार्यक्रम में विभिन्न कला क्षेत्र से जुड़े हुए आगंतुक अतिथि में अंकित रावल ज्योतिषाचार्य, शिवलाल जी उद्घोषक एवं सिरोही पेंशनर समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जन भी सम्मिलित हुए थेl


