तार में फंसे बंदर के बच्चे को रेस्क्यू किया।

सिरोही /पाड़ीव V24 न्यूज ,

सिरोही जिले के पाड़ीव कस्बे में नीम के पेड़ पर केबल तार में फंसे बंदर के मासूम बच्चे को बड़ी मस्कत के बाद बचाया गया। बालिका विद्यालय के बाहर एक निम के पेड़ के उपर बंदर का मासूम बच्चा उसल कूद कर रहा था तब केबल तार में फंस गया जिससे वह एक घण्टे तक अपने आप को छुड़ा नही सका,तब जीवदया प्रेमी सुरेश पुरोहित को जानकारी दी गई जिन्होंने बालिका विद्यालय के पास पहुँचकर युवाओं की मदद से नीम पर चढ़कर फंसे बंदर के बच्चे के कमर से केबल तार को निकालकर उसे रेस्क्यू किया गया। बंदर के बच्चे को रेस्क्यू में सहयोग करने वाले महेंद्र हरिजन,नरेंद्र हिरागर,रवि हरिजन,रंजीत मारु,मनीष हिरागर,विशाल हरिजन,हंजारीमल हिरागर,शंकरलाल घांची,शेरू हिरागर मौजूद थे।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply