सीवरेज में उतरकर पकड़ा 8 फिट लंबा साँप ।

पाली , राजस्थान

पाली के शेखावत नगर में पिछले 3 दिनों से नाग और नागिन ने उत्पात मचा रखा था जिसे पकड़ा गया।

पूरे शेखावत नगर के बाशिंदे पिछले 3 दिनों से दहशत में जी रहे थे ।नाग और नागिन कभी किसी के घर मे घुस रहे थे कभी घर के बाहर चबूतरे पर पसर कर सो रहे थे जिससे छोटे छोटे बच्चो और कुत्ता बिल्ली में भी दहशत हो गई थी। पिछले 3 दिनों से सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली को बुलाया जा रहा था लेकिन नाग और नागिन हाथ नही आ रहे थे। कल रात को ज्यादा बारिश होने की वजह से 8 फिट लंबे नाग को कहीँ भी छुपने की जगह नही मिल रही थी तो नाग सीवरेज का ढक्कन खुल्ला होने की वजह से सिवरेज में घुस गया ।

तब रात को 1 बजे पाली जिले के सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली को बुलाया गया, मण्डली ने मौके पर पहुंचकर सीवरेज पाइप में उतरकर 8 फिट लंबे साँप को पकड़कर बाहर निकाला और फिर मोहल्ले के लोगो के साथ जाकर दूर जंगल मे छोड़ दिया। अब नागिन दिखेगी तो उसे भी वहीँ छोड़ दिया जाएगा जहाँ नाग को छोड़ा गया है नाग को छोड़ने के बाद पूरे शेखावत नहर वालों नें राहत की सांस ली तथा सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली के साहस की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा तालीयाँ बजाकर लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया ।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply