आजादी के आजादी के 75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा फहराया गया तिरंगा ।

सिरोही/माउंटआबू V24 न्यूज,

आजादी के 75 वर्ष को देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत द्वारा चाचा म्यूजियम चौराहा पर ध्वजारोहण किया गया। भाजपा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जालम गिरि ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जालम गिरी मंडल अध्यक्ष टेकचंद अंबानी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हाजी मोहब्बत साबिर कुरेशी भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश धनगर ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए आह्वान हर घर तिरंगे अभियान को लेकर देशभर में अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज लगाया गया। माउंट आबू में भी भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए थे। उत्साह पूर्वक इस हर घर तिरंगा अभियान के पूर्ण होने पर संयोजक उमेद सिंह राठौड़, सह संयोजक सलिल कॉल मा एवं सह संयोजक विजय सिंह को मंडल अध्यक्ष टेकचंद अंबानी ने भाजपा का दुपट्टा उड़ा कर सम्मानित किया एवं सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ सोहन लाल जी, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, पार्षद देवीलाल बामणिया पार्षद मांगीलाल काबरा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह, छोटे लाल चौरसिया, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष अफजाद कांट्रेक्टर, एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष भगवानाराम राणा, युवा नेता रोहित अग्रवाल, प्रमोद व्यास, भंवर सिंह मेड़तिया, लक्ष्मण जयसवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे, पूर्व पार्षद जूजा राम राणा आधी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट किशन दहिया, माउन्ट आबू

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply