आजादी के 75वें वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव पर मुख्य समारोह हुआ आयोजित।

माउंट आबू/ V24 न्यूज,

आजादी के 75वे वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव पर मुख्य समारोह में उपखंड अधिकारी IAS कनिष्क कटारिया ने ध्वजारोहण किया। उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि “कुछ ऐसा काम करे जिससे हम आने वाले समय में देश को ओर ऊंचाइयों पर पहुंचाये, आज हम आजादी का 75वां वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है, जब देश के स्वाधीनता दिवस को सौ वर्ष पूर्ण कर लेगा, जब इसी प्रकार हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाये।” कार्यक्रम में अंधजन पुनर्वास केंद्र के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही पढ़ाई, समाजसेवी कार्यों एवं राजकीय कार्यों में अपना उत्कृष्ठ योगदान देने वाले बालक – बालिकाओं, एवं अन्य व्यक्तियों को उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया, नगरपालिका अध्यक्ष जीतू राणा ने प्रस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य समारोह में देशभक्ति लघु नाटिकायें भी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष जीतू राणा, आयुक्त शिवपाल सिंह, उप महानिरीक्षक योगेश शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष रणजीत बनौधा, पार्षद नारायण सिंह भाटी, पार्षद मांगीलाल काबरा, पार्षद तस्लीम बानो, पार्षद संतोष कुंवर, पार्षद लीला देवी, पार्षद नवनीत बंसल, पार्षद सुनील मेहरा, पार्षद विमला आदिवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी – कर्मचारी एवं संख्या में आबू वासी उपस्थित रहे।।

रिपोर्ट किशन दहिया, माउन्ट आबू

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply