माउंट आबू/V24 न्यूज,

अरावली की सबसे ऊंची चोटी पर निकली तिरंगा रैली ।

हो रही बारिश के बीच भी दिखा उत्साह ।

सीआरपीएफ के जवानों ने की कार्यक्रम में शिरकत ।

भारत माता नमन स्थान पर सभी ने किया प्रणाम ।

माउंट आबू आए पर्यटकों ने भी तिरंगा यात्रा में लिया भाग ।

पूरे देश और प्रदेश में जहां आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में माउंट आबू में पिछले 3 दिनों से लगातार कई कार्यक्रमों को आयोजित कर लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाने का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में आज माउंट आबू के एम के चौराहे से तिरंगा यात्रा का आगाज हुआ यह यात्रा माउंट आबू की ऐतिहासिक नक्की झील की परिक्रमा पथ से होते हुए पुनः एमके सर्कल पर खत्म हुई जहां इस यात्रा में सीआरपीएफ थल सेना एवं वायु सेना के जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तो वही माउंट आबू आने वाले पर्यटक भी इस रैली में शामिल होकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए नजर आये ।आयोजित कार्यक्रम में माउंट आबू उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया नगर पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह कनिष्ठ अभियंता नवोदित सिंह नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य मांगीलाल काबरा एवं कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट किशन दहिया, माउन्ट आबू

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply