सिरोही/, कालंद्री V24 न्यूज,

आजादी के 75 वर्षीय गाठ पर राज्य सरकार आदेशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया ।

राजकीय उच्च प्राथमिक एमबी विद्यालय कालन्द्री के परिचर में । इस मौके पर प्रधानाचार्य कनीराम सन्त ने आजादी का महत्त्व बताते हुए कहा की आज जो जश्न हम मना रहे इसके लिए देश के अनेक वीर पुरुषों ने अपने प्राणों की आहुती दी है। देश के लिए अंग्रेज,मुगलो के मजबूत सेनाओं से लोहा लिया। महात्मा गाँधीजी बापूजी ने पूरे भारत मे आंदोलन करके अंग्रेजो के खिलाफ फ़ौज तैयार कर दी। विभन्न तरह के टेक्स से जनता की स्थिति दयनीय कर दी गई थी। वही आरवाईएमपी राजस्थान सरकार नटवरसिंह ने बताया की चाचा नेहरू को 15 साल जेल में अंग्रेजो ने रखा और सरदार वलभ भाई पटेल लोह पुरुष ने जो रियासते अलग थलग थी उसे एकीकरण करके अखण्ड भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भागिरदारी निभाई और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अपील पर 1 करोड़ से ज्यादा छात्र छात्राओं ने राष्ट्र गान एक ही समय पर गाया जिसका विश्व रिकार्ड बन गया है।इस अवसर पर नेनाराम घांची समाजसेवी,अमराराम घांची,शर्फ़राज,शारिरिक शिक्षक ओटाराम माली,पुष्पा कुमारी के साथ विद्यालय परिवार की मौजूदगी में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।

रिपोर्ट नटवर सिंह

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply