पिंडवाड़ा/V24 न्यूज नेटवर्क-

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकाली ।

आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक नांदिया मे अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसे स्थानीय प्रबन्ध समिति के सदस्य श्रीमान बदाराम जी बंजारा व् प्रधानाध्यापक रमेश कुमार भाटी ने हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
तिरंगा रैली नांदिया गांव के विभिन्न मार्गो व् गलियों से जिसमे मुख्य मार्ग से मेघवाल वास होते हुए रेबारी वास तथा रेबारी वास से साँवलजी मंदिर के पास से प्रजापतो की बस्ती से मुख्य मार्ग होते हुए विद्या मंदिर तक निकाली गयी।
राष्ट्र प्रेम जगाने के लिए भैया – बहनों ने जागरुकता का संदेश दिया।
अंत में प्रधानाध्यापाक रमेश कुमार भाटी ने क्रांतिकारी जीवन तथा रक्षा बंधन के त्योहार के महत्व के बारे मे अवगत कराया।
जिसमे आचार्य जगमालाराम देवासी ,प्रवीण गर्ग, रणजीत गर्ग, दरजाराम देवासी, पुखराज मेघवाल, विक्रम मेघवाल, भावेश घाँची शैलेश देवासी तथा आचार्या मीनाक्षी रावल, कृष्णा कंवर, इंद्रा कुमारी और गाँव के गणमान्य नागरिक बंधु तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply