सीएमएचओ ने जिला अस्पताल शिवगंज के चिकित्सा अधिकारियों की ली बैठक.।

चिकित्सा संस्थान पर आने वाले प्रत्येक मरीज को मिले उत्तम स्वास्थ्य सेवा- डॉ. राजेश कुमार

सिरोही/V24 न्यूज,

चिकित्सा सुविधा प्रत्येक नागरिक को समय व उत्तम मिले इसी लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार हर चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर चिकित्सा अधिकारियों व नर्सिंग कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते रहते है।सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने जिला अस्पताल शिवगंज का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया साथ उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने ने चिकित्सा संस्थान के ओपीडी, वार्ड, दवाई स्टोर का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि संस्थान पर आने वाले प्रत्येक मरीज को समय के साथ उत्तम सेवा देना प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मचारियों का पहला कर्तव्य है।

रिपोर्ट हरिश दवे, सिरोही

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply