पिंडवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष के विरोध मे अविश्वास प्रस्ताव मे शामिल होने वाले पार्टी पदाधिकारीओ से भाजपा नगर अध्यक्ष ने कि अपील ।

पिण्डवाड़ा/ सिरोही V24 न्यूज,

पिण्डवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष के विरोध मे इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर यति द्वारा मण्डल के पदाधिकारियों व अविश्वास में सहयोग करने वालों से अपील कर पार्टी मे पुनः लोटने का आग्रह कीया।भारतीय जनता पार्टी मण्डल पिण्डवाडा के अध्यक्ष महावीर यति ने पिण्डवाडा नगरपालिका अध्यक्ष के विरोध मे अविश्वास मे शामिल पदाअधिकारीयो व उन सभी कार्यकर्ताओ को जो अविश्वास मे सहयोग कर रहे है उनको अन्तिम बार आग्रह कर निवेदन कीया हैजिसमे मण्डल उपाध्यक्ष रणछोड रावल, मण्डल मंत्री प्रदीप भांड, व युवा मोर्चा के जिला मिडीया के सदस्य सुरेश बोराणा व उनके सहयोगी सदस्यो को मण्डल द्वारा आदेशित करते हुए कहा कीआप सभी सगठंन ( पार्टी ) का आदेश मानकर पुनः लौटकर पार्टी मे आ जाये,अब संगठन की धैर्यता की परीक्षा न लेवे अन्यथा संगठन आप पर मजबूरन अनुशासनाहीनता की कार्रवाई करेगा, आप सभी से अन्तिम चेतावनी हैइसलिए समय रहते पुनः पार्टी मे लोटकर आ जाये ।

रिपोर्ट भूपेंद्र परमार

*V24 न्यूज सिरोही राजस्थान*

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply