सिरोही/कालंद्री V24 न्यूज,

श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर में कलाकारों का स्नेह मिलन सम्पन्न.

संत प्रकाशगिरी महाराज का रहा सानिध्य ,

भामाशाहो व पत्रकारों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया*

भुवनेश्वर महादेव मंदिर डोद्दुआ में हुआ सम्मेलन।

कालंद्री/V24 न्यूज,

श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर,डोद्दुआ में सावन माह के अंतिम सोमवार को जहा भुवनेश्वर महादेव मंदिर में शिव के भक्तो की भीड़ देखी गई उसी मन्दिर में संगीतकारो का स्नेह मिलन आयोजित हुआ। जहा आसपास से आये ग्रामीणों ने भजनो का आनंद लिया। कार्यक्रम में सिरोही जिले के भजन कलाकारों ने भगवान शिव के उपर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्नेह मिलन समारोह में प्रत्येक भजन कलाकारों ने भजनो की प्रस्तुति दी। कलाकारों के स्नेह मिलन समारोह में भामाशाहो,पत्रकारों व भजन मंडल के पदाधिकारियों को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में हड्डमतिया हनुमानजी मठ के महंत श्री 108 प्रकाशगिरी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ उन्होंने उपस्थित शिव भक्तों को श्रावण मास की महिमा मंडन किया एवं सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

*इनका हुआ सम्मान*

महाप्रसादी के लाभार्थी गुलाबसिंह राव(पाड़ीव),मोहनदास संत,जगदीश माली,हिम्मत सुथार,सुरेश पुरोहित, सुरेश जुगनू आदि। *इन्होने दी प्रस्तुति*

श्री भुवनेश्वर मंडल,कालंद्री के अध्यक्ष मोहनदास संत,मनीष कलावंत, वरदाराम माली,दिनेश चौहान,शिवलाल मेघवाल,रीना चौहान,मीनाक्षी वैष्णव,राजू चौहान, हीरालाल,रेखा भारजा,खुश्बू वैष्णव,दिनेश माली,राजू भाई तवरी आदि गायक कलाकारों ने भजनो की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौहान,कालंद्री व मोहनदास संत ने किया।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित, PADIV

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply