तिंरगा अभियान हमें राष्ट्र से अटूट लगाव के साथ देश के लिए कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करेगा ,
– भाजपाभाजपा शहर मंडल ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर कार्यक्रम तय किए,
जन जागरण जन संपर्क, तिरंगा रैली, प्रभात फेरी, तिरंगा वितरण आदि कई कार्यक्रम होंगे
सिरोही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किए आवाहन ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर भाजपा नगर मंडल सिरोही द्वारा मुख्यालय पर विविध कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरण शुरू किया गया है। इसको लेकर अभियान नगर संयोजक ताराराम माली के सानिध्य में बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।भाजपा नगर मंडल सिरोही के अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को राष्ट्र के खातिर जीने मरने के लिए प्रेरित करेगा वही देश से अटूट लगाव, समर्पण के साथ हमारे देश के अमर बलिदानीओं एवं महापुरुषों के त्याग का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करने का अवसर देगा। जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, अभियान जिला संयोजक दीपेंद्रसिंह पीथापुरा एवं नगर संयोजक ताराराम माली की मौजूदगी में अभियान को व्यापक व हर तबके तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई। इसमें नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान को लेकर जन जागरण के लिए तिरंगा जनसंपर्क, रैली, तिरंगा प्रभात फेरी, झंडा वितरण आदि कार्यक्रमों को किया जाएगा।बैठक में सभी ने संकल्प लिया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन को सफल बनाने में सभी अपना योगदान देंगे। बताया कि झंडे की जबरदस्त डिमांड आ रही है। और सभी ने सिरोही प्रधान डाकघर जाकर कार्यक्रमों के लिए झंडे खरीदें तथा बिक्री व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। बताया कि देश की आजादी की 75 वीं सालगिरह के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आमजन इससे पूरे उत्साह से जुड़ रहा है और लोगों द्वारा तिरंगा झंडा फहराने की तैयारियां जोर शोर से की गई है। डाकघरों में तिरंगा खरीदने के लिए लगातार भीड़ जुट रही है इसमें पुरुषों के साथ साथ युवा, बच्चे एवं महिलाएं भी तिरंगा फहराने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उल्लेखनीय है कि देश के हजारों स्वयं सहायता समूह और छोटे व मझोले उद्योग एवं अन्य तमाम लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में तिरंगा तैयार करके उपलब्ध करवाया जा रहा है। नगर बैठक में अभियान के जिला सहसंयोजक जब्बर सिंह चौहान नगर सह संयोजकअजय भट्ट, शक्ति केंद्र संयोजक महिपालसिंह चारण, प्रवीण राठौड़, महेंद्र माली, वीरेंद्र एम चौहान, रणछोड़ प्रजापत आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

