आबूरोड/V24 न्यूज ,

राजस्थान के जगदीप धनकड़ जी के देश के उपराष्ट्रपति बनने पर आबूरोड़ युवा मोर्च ने खुशी जताई।

आज भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल आबूरोड़ के तत्वाधान में राजस्थान के मूल निवासी एवम किसान पुत्र श्रीमान जगदीप धनकड़ जी को 14 वे उपराष्ट्रपति बनने की खुशी में नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण एवम युवा मोर्च अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन के बाहर फटाके फोड़कर एवम एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न एवम उत्सव मनाया।युवा मोर्च मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने बताया कि जगदीप धनकड़ जी मूलतः राजस्थान के झुंझुनूं जिले के किठाना गांव से है,इनका जन्म 18 मई 1951 को हुआ था। धनकड़ जी को 30 वर्ष का राजनीतिक अनुभव हैचंद्रशेखर राव की सरकार में 1990 में जगदीप धनखड़ संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं. जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जगदीप धनखड़ अपनी समाज को आरक्षण दिलाने के लिए भी लड़े.।उपराष्ट्रपति चुनाव में धनकड़ जी को 725 वोट में से 528 वोट व उनकी प्रतिद्वंद्वी मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले।, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 30 जुलाई 2019 को उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया.नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने बताया की जगदीप जी धनकड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री,सांसद व विधायक रह चुके है,चारण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा ये हमारे लिए गर्व की बात है कि लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी राजस्थानी प्रमुख भूमिका में अपनी अमित छाप को छोड़ने का अवसर प्रदान किया है।इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, जिला उपाध्यक्ष बाबूभाई पटेल, जिला मंत्री सतीश सेठी, भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश सेन,गणेश आचार्य,अजय वाला,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकंवर कछावा,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारु, किसान मोर्च मंडल अध्यक्ष अजय ढाका,अल्पसंख्यक मोर्च अध्यक्ष नासिर खान, न पा उपाध्यक्ष रवि शर्मा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सनी जैन, मण्डल उपाध्यक्ष पार्षद राधेशक्य शाक्य, मण्डल मंत्री पार्षद सुरेखा मोदी,चंद्ररेखा अग्रवाल, राजेन्द्र गहलोत, दुर्गेश राव,सुरेश धवलेशा, मुकेश मोदी,चम्पीलाल लोधी,भेरूलाल गोयल,नरेंद्र खंडेलवाल, जिगर आचार्य,कनक सिंह,वंश मोदी,दिनेश कुमार,धर्मेंद्र शाक्य,हितेश सैनी,महेंद्र कुमार, महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष महालक्ष्मी झा महिलामोर्चा महामंत्रीअनुराधा शर्मा, भगवती शर्मा, शिल्पा गोयल, चंद्रकांता ,सविता वासु, अलका मोदी आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट, दीपेश अग्रवाल भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष ,आबूरोड़

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply