सिरोही/V24 न्यूज,
पुरोहित ने पाड़ीव में सैकड़ो तिरंगे का निशुल्क किया वितरण।सिरोही जिले के पाड़ीव कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर जगजी बावसी मन्दिर प्रांगण में समाजसेवी-गौभक्त सुरेश पुरोहित ने रविवार सुबह आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सैकड़ो ग्रामवासियों को निशुल्क तिरंगा झंडा वितरण किया गया। पुरोहित ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार पूरे देश मे आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमे हर भारतीय नागरिक को अपने हर घर में तिरंगा फहराने का अधिकार प्राप्त है। तिरंगा वितरण कार्यक्रम में ग्रामवासियों का बड़ा उत्साह देखा गया। पुरोहित ने कहा कि आमजन को तिरंगा लगाने के लिए लोगो को जागरूक करने का हमारा प्रयास हैं और पुरोहित ने ग्रामवासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर व प्रतिष्ठानो पर तिरंगा लगाने के लिए आग्रह किया और कहा कि देश का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को सम्मान के साथ फहराये। इस दौरान पुखराज पुरोहित, फूलाराम घांची,इंद्रसिंह तंवर,किशोर रावल,वार्ड पंच जितेन्द्रसिंह सोलंकी,जयंतीलाल पुरोहित,गणेश घांची,मीठालाल मेघवाल,प्रागाराम घांची,सोमाराम हिरागर,राहुल पुरोहित, चेतारांम मेघवाल,भंवरलाल हिरागर,संजय पुरोहित,ओबाराम भाटी,प्रतापसिंह, भंवरलाल पुरोहित,टीकम मेघवाल,नरेश घांची,भावेश पुरोहित,उत्तमसिंह दहिया,गणेश मेघवाल, जयंतीलाल हिरागर, जीवाराम हिरागर,रमेश पुरोहित,जितुसिह दहिया,कसूआराम मेघवाल,भगवानाराम रांगी,पुनाराम हिरागर समेत सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,Padiv

