सिरोही/ जावाल V24 न्यूज,
देलदर गांव में हादसे को न्योता दे रहे है मकानों की छतों से गुजरते 11 केवी घरेलू विद्युत लाइन पोलो के विद्युत तार ।
जोधपुर विद्युत वितरण जावाल क्षेत्र के समीपवर्ती वराडा जीएसएस के अंतर्गत देलदर गांव में मकानों की छतों से गुजरते 11 केवी घरेलू विद्युत लाइन के विद्युत तार हादसे को न्योता दे रहे है , इन छतों से गुजरते विद्युत पोलो के तारों से कभी भी हो सकता है हादसा ।
जावाल के नजदीकी वराडा जीएसएस के अंतर्गत देलदर गांव के वार्ड नंबर 2 के कुम्हारों की गली में विद्युत पोलो के तार रहवासी मकानों की छतों से गुजर रहे है , जिसमे प्रवाहित विद्युत से कभी भी हादसा यादुर्घटना हो सकती है । गली के लोगो ने खतरे से बचने के लिए विद्युत तारों पर प्लास्टिक के पाइप लगाकर रखे है । अगर विद्युत वितरण निगम समय रहते छतों से गुजर रहे विद्युत तारों की समस्या को दुरस्त नहीं करवाता है । , तो इन छतों से गुजरते विद्युत तारों से कभी भी हादसा , दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता । आपको बता दे कि जावाल जीएसएस के अधिकारी को इस संबंध में मौखिक रूप से फोन कॉल से शिकायत करके अवगत भी करवाया था । लेकिन विद्युत निगम की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गईं है । आपको बता दे की ये विद्युत पोलो के विद्युत तार बारिश के दिनों में और हवा के झोंको से कई बार मकानों की छतों के संपर्क में भी आ जाते है जिसकी वजह से घरों की दीवारों में भी विद्युत प्रवाहित हो जाता है। जिससे रहवासी गली के मकानों वाले लोग डरे और सहमे रहते है । सवाल यह उठता है कि अगर इन छतों से गुजरते विद्युत तारों से अगर किसी प्रकार का कोई हादसा हुआ , तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ?
रिपोर्ट वसन्त प्रजापति, देलदर

