पावापुरी गोशाला में सच्ची लगन व अपनत्व भाव से होती है गो सेवा : तन्मय कुमार
सिरोही, राजस्थान/V24 न्यूज,
भारत सरकार के वन एवम पर्यावरण अतिरिक्त सचिव एवम आशान्वित जिला सिरोही के प्रभारी सचिव श्री तन्मय कुमार आईएएस, के साथ आज सिरोही की पुलिस अधीक्षक श्रीमती ममता गुप्ता आईपीएस, सिरोही के कलक्टर आईएएस डॉ भंवरलाल ,सिरोही की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस डॉ श्रीमती टी शुभा मंगला व माउंट आबू उपखण्ड अधिकारी आईएएस कनिष्क कटारिया पावापुरी पधारे ओर मंदिर में दर्शन कर गोशाला का विजिट कर गोवंश के लालन पालन को देखा व पशु चिकित्सालय में जाकर इलाज इत्यादि व्यवस्थाओं को देखा । अतिरिक्त सचिव ने गोशाला में गोवंश को देशी औषधियों से युक्त बनाये जा रहे विटामिन के लड्डू खिलाने के बाद दिए जा रहे चारे -पानी व वेक्सीन की जानकारी ली और वहां कामधेनु व नंदी के दर्शन किये । उन्होंने अपने विजिट नोट में लिखा कि यहां पर सच्ची लगन, निष्ठा और अपनत्व से गो सेवा कार्य किया जा रहा है जो अनुमोदनीय है ।इस अवसर पर सभी का साफा व शाल ओढ़ाकर स्वागत पावापुरी ट्रस्ट के ट्रस्टी नवलमल तातेड़ व महावीर जैन ने किया ओर उनको तीर्थ परिसर की सम्पूर्ण जानकारी दी । अतिरिक्त सचिव,एस पी मेडम , सीईओ मेडम व आबू उपखण्ड अधिकारी पहली बार पावापुरी तीर्थ जीव मैत्री धाम आये । पावापुरी में हरियाली को देखकर सभी अधिकारी आनन्दित हो गए । *माउंट आबू को वैकल्पिक मार्ग से जोड़ने का अनुरोध*इस अवसर पर केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव तन्मय कुमार से पावापुरी ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने अनुरोध किया कि माउंट आबू को वैकल्पिक सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए गुलाबगंज से माउंट आबू की अधूरी पड़ी सड़क को पूरा करने के लिए वन मंत्रालय से आवश्यक एनओसी दिलवाने में मदद करावे । उलेखनीय होगा कि तन्मय कुमार माउंट आबू के उपखण्ड अधिकारी रह चुके है ।
रिपोर्ट हरिश दवे, सिरोही

