राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित ।

सिरोही , राजस्थान / V24 न्यूज ,

अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही विक्रांत गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तर पर सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बैठक सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत की अभूतपूर्व सफलता सुनिश्चित करने, अधिकाधिक प्रकरणो का निस्तारण सुनिश्चित करने, प्रक्रियात्मक समस्याओं के समाधान, समयबद्ध सूचना संप्रेषण, आदि के संबंध में चर्चा की गई। प्राधिकरण के सचिव रामदेव सान्दू ने बताया कि इस बैठक में जिला मुख्यालय से, विशिष्ठ न्यायाधीश, पोक्सो प्रकरण जगेन्द्र कुमार अग्रवाल, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश बुद्धिप्रकाश छंगाणी, विशिष्ट न्यायाधीश अजा.अजजा अ.नि. प्रकरण सुश्री वमिता सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेन्द्र प्रताप भाटी, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जेजेबी श्रीमती मनीषा चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट सिरोही, सुधीर चौहान, तालुका आबूरोड़ से अपर जिला न्यायाधीश प्रथम मोहित शर्मा, तालुका पिण्डवाड़ा से अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पिण्डवाड़ा राजकुमार चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट पिण्डवाड़ा संजू चौधरी व न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, पिण्डवाड़ा दीपेन्द्र सिंह शेखावत, तालुका आबूपर्वत से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार, तालुका शिवगंज से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण चौधरी, ने बैठक में भाग लिया। प्राधिकरण के सचिव रामदेव सांदू ने बताया कि पक्षकार चाहे तो अपने अधिवक्ता के माध्यम से अथवा स्वयं भी अपने प्रकरण को राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर करवा सकते है। प्राधिकरण के अध्यक्ष विक्रान्त गुप्ता ने पक्षकारों से अपील की है कि वे न्यायालय में लम्बित अपने प्रकरण को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाकर इस अवसर का लाभ उठावें। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत अथवा मासिक लोक अदालतों के माध्यम से अपना प्रकरण निस्तारित करवाने पर पक्षकार को निम्नानुसार फायदे मिलते हैं- ‘‘प्रथमतः सस्ता एवं सुलभ न्याय, द्वितीय सिविल कोर्ट के आदेश की तरह पालना, तृतीय कोर्ट फीस की वापसी, चतुर्थ अन्तिम रूप से प्रकरण का निपटारा, पंचम समय की बचत। पक्षकार अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही अथवा तालुका विधिक सेवा समिति (न्यायालय परिसर) आबूरोड, आबूपर्वत, पिण्डवाडा, शिवगंज, रेवदर के कार्यालय में संपर्क कर सकते है अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही के दूरभाष 02972-294034 पर संपर्क कर सकते हैं।  

रिपोर्ट हरिश दवे, सिरोही

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply