सिरोही/कालंद्री (राजस्थान ) ,

V24 न्यूज/ नटवर सिंह ,

आजादी के अमृत महोत्सव में देश की 75 वर्षगाँठ पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के आदेशानुसार घर घर तिरंगे का अभियान के तहत डाकघर कालन्द्री में तिरंगे वितरण शुरू हो गए है। इस मौके पर उपडाकपाल वीरेंद्र सिंह डाबी ने ग्रामीणों को तिरंगे सौपते समय इसकी रखरखाव विधिवत फहराने और उसके नियम कायदे की पूरी विस्तारित जानकारी देखर तिरंगे को दिया गया। वही आरवाईएमपी राजस्थान सरकार से नटवरसिंह ने कहा की देश मे तिरंगे की आन बान शान जिससे राष्ट्र के लिए जोश भरता है हम सब अलग अलग वर्ग,जात, धर्म,विशारधारा होने पर जब राष्ट्र गान होता है तिरंगे को सलामी देखर राष्ट्र एकता की जोत जल जाती है। इस मौके पर सहायक विपुल सिह, भवर लाल आचार्य,कैलाश मीणा,व समाजसेवी जितेंद्र खण्डेलवाल के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी हुई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply