सिरोही /माउन्ट आबू,

V24 न्यूज (किशन दहिया) ,

आज बीएपीएस स्वामीनारायण विद्या मंदिर में आगामी सप्ताह में मनाए जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव व प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष में सप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया है इन गतिविधियों का शुभारंभ आबू के पर्वत के उपखंड अधिकारी श्रीमान कनिष्क कटारिया ने अपने कार्यालय में इस महोत्सव के बैनर का विधिवत शुभारंभ कर उनके द्वारा इस कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक करने हेतु विद्यार्थियों व विद्यालय परिवार सदस्यों को शुभकामनाएं दी । श्री मान उपखंड अधिकारी ने प्रथम झंडा वितरण विद्यालय कार्मिको को किया ।कार्यक्रम के प्रथम दिन विद्यालय में कार्यरत सभी कार्मिकों को झंडा वितरण के द्वारा किया जाएगा । वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा ,विद्यार्थियों हेतु भाषण प्रतियोगिता, समूह गान प्रतियोगिता एकल गान प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है यह सभी प्रतियोगिताए देशभक्ति की थीम पर की जाएगी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply