पोसालिया में भी दिखे गोवंश में लम्पी स्किन के लक्षण।

शिवगंज , V24 न्यूज नेटवर्क-

पोसालिया कस्बे में पोसालिया गांव में कहीं जगहों पर लंपी स्किन पीड़ित पशु धीरे धीरे गांव के आसपास तथा जंगलों में पाए गए है ।इलाज के अभाव में पशु दर्द से कराह रहे हैं आसपास के गांवों में देसी उपचार कर गोवंश को राहत दी जा रही है, पर कई पशुओं की मौत भी हो रही है ।इसको लेकर के गौ भक्तों व पशुपालकों में काफी भय का माहौल बना हुआ है । ग्रामीणों ने बताया आखिर इस बीमारी से राहत देने के लिए सरकार व पशुपालन विभाग कब ठोस कदम उठाएगा ? जिले में तेजी से फैल रही बीमारी के कारण कई पशु काल का ग्रास बन चुके हैं तो कहीं इलाज के अभाव में तड़पते नजर आ रहे हैं । गौ भक्तों से अपील की जा रही है कि बेजुबान पशुओं की सेवा उपचार करने के लिए आगे आए । वहीं आपको बता दें कि ॐ श्री गजानंद सेवा समिति सहित अन्य गौ सेवा संस्था व गौ भक्तों द्वारा घायल पशुओं का नियमित से उपचार कर उन्हें बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply