ब्रम्हपुरी के सीनियर सिटीजन्स ने विधायक से लगाई गुहार,            पेयजल संकट ,विधुत करंट,सीवरेज लाइन से टूटी सड़क संमस्या से मिले निजात।                           

सिरोही/ हरीश दवे V24 न्यूज,,

सिरोही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 17 व 20  बड़ी ब्रम्हपुरी की जनता प्रशाशनिक उदासीनता व वार्ड की अनदेखी के चलते विकराल समस्याओ का सामना कर रही है पर सुनवाई के अभाव में मोहल्ले वासिय्यो ने सीएम सलाहकार व विधायक संयम लोढा को गुहार लगा पेयजल व अन्य समस्याओं के समाधान के साथ विधायक कोटे से नवीन हेण्डपम्प व टँकी लगाने की मांग की।                         वार्ड नम्बर 17/20 बड़ी ब्रम्हपुरी के निवासी व सीनियर सिटीजन भीकमचंद जैन, वरिष्ठ कोंग्रेसी महेंद्र दवे,जगदीश दवे, एवं मधुसदन त्रिवेदी,विनोद दवे,बिरजू भाई त्रिवेदी,पूजा त्रिवेदी,योगेश त्रिवेदी,नरेंद्र पुरोहित,पारस रावल, कन्हैयालाल अवस्थी,हरीश दवे,ममता पुरोहित,कौशल्या द्विवेदी इत्यादि ने सीएम सलाहकार व विधायक संयम लोढा को पत्र लिख व दूरभाष पर गुहार लगाई की बड़ी ब्रम्हपुरी 2 भागो में विभक्त है जिसमे वार्ड 20 में पुराना हेण्डपम्प व 17 में गोरवाल समाज का  400 वर्ष पुराना सार्वजनिक कुआ बना हुआ है। जो कम गहरा है वो वाटर लेवल डाउन होने पर सूखने के अलावा हेण्डपम्प से स्थानीय जन जल उपयोग में लेते है जो एक माह पूर्व सुख चुका था । दोनो वार्डो की पांच गलियां जबर दस्त पेयजल किल्लत से प्रभावित है जल दाय विभाग का टैंकर कभी गर्मी में नही आया व गत महीने खोदी सीवरेज लाइन की सड़क के खड्डे भी अभी तक नही भरे जिससे महेश दत्त जी की गली में जल आपूर्ति अन्य गलियों की तरह प्रभावित है।मोहल्ले में आवश्यकता के अनुरूप गहरे हेण्डपम्प की आवश्यक्ता है जिस पर टँकी व विधुत मोटर लगे तो बड़ी ब्रम्हपुरी की जनता को जल संकट से राहत मिले।लेकिन नगर परिषद प्रशाशन की उपेक्षा से आज तक सरकारी हेण्डपम्प नही लगता। सीनियर सिटीजन भीकमचंद जैन व महेंद्र भाई दवे ने विधायक लोढा को जन हित मे निवेदन किया कि मोहल्ले की जनता के पेयजल संकट के निदान में विधायक कोटे से नवीन हेण्डपम्प स्वीकृत करावे तथा जलदाय विभाग से प्रभावित गलियों में  सुचारू  जला पूर्ति,बिजली के खम्बो के सर्विस वायरो में झूलते वृक्ष व टहनियों से करंट की स्तिथि व सीवरेज कार्य मे बिखरी सड़क के गड्ढे अब तक बडी ब्रम्हपुरी की सभी गलियों में आपात स्तिथि में रिक्शा का आना भी मुश्किल है जिसके निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दे कर मोहल्ले वासियो को राहत दिलाने की मांग की।                  सीनियर सिटीजन जगदीश दवे व पूर्व पार्षद जयश्री दवे ने बताया की चारभुजा नाथ मंदिर के कुए से भगवान की पूजा का पानी आम जन उपयोग में हेण्डपम्प के जरिये लेते है।बिना भूगर्भ अभियन्ता व जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता व कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद अगर कम गहरे कुए पर बिना तकनीकी गारंटी के विधुत मोटर लगा के कमजोर ढके हुए पर पेयजल टँकी न लगावे। विधायक संयम लोढा को सौपे ज्ञापन में मोहल्ले वासियो में उम्मीद जताई कि वो आवश्यक मोहःले के हित मे जन हित मे आवस्यक कार्रवाई कर सीनियर सिटीजन व उपेक्षित वार्ड की जनता को राहत दिलाएंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply