रिकॉर्ड 389 मॉडल्स के साथ विद्यालय की प्रतिभाओं ने प्रस्तुत की रचनात्मकता की मिसाल।

पिंडवाड़ा, राजस्थान /V24 न्यूज नेटवर्क-

झाड़ोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली में विद्यालय स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय की एक्टिविटी विंग के अनुसार सीनियर और जूनियर कैटेगरी में आयोजित इस प्रदर्शनी प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 ke विद्यार्थियों ने अनेक वर्किंग मॉडल्स तैयार किए । पवन चक्की, सोलर प्लांट, बूंद बूंद सिंचाई, फव्वारा सिंचाई, ग्रामीण जीवन सहित अनेक विषयों पर जीवंत मॉडल्स बना कर प्रस्तुत किए गए।इस विशेष प्रदर्शनी में जूरी के रूप में चेतन कुमार, कुसुम लता और खीम सिंह ने बाल प्रतिभाओं को परखा। इस प्रदर्शनी में कुल 389 मॉडल्स प्राप्त हुए जिनमे प्रथम स्थान कक्षा 10 के छात्र दक्ष शर्मा ने प्राप्त किया। उनके ऊर्जा निर्माण और संरक्षण मॉडल को सभी ने सराहा।प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास के अनुसार प्रथम आए विद्यार्थी दक्ष शर्मा ने रोहट में हुई क्लस्टर स्तरीय प्रदर्शनी में अपने मॉडल्स को प्रस्तुत कर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply