माली चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने।

सिरोही, V24 न्यूज/ सुरेश पुरोहित,

सिरोही लोडिंग टेंपो एवं मिनी ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मणराम माली,बलवंतगढ़ को लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। रविवार सुबह श्री आम्बेश्वर महादेव मंदिर के रावल ब्राह्मण धर्मशाला में सिरोही लोडिंग टेंपो एवं मिनी ट्रक यूनियन की वार्षिक साधारण बैठक आयोजित हुई जिसमें यूनियन का बैंक बैलेंस लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। उसके बाद अध्यक्ष लक्ष्मणराम माली ने अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद आज उन्होंने सहमति से इस्तीफा दिया जो संस्था ने मंजूर किया।उसके बाद पुनःसंगठन ने उनका कार्यकाल देखते हुए फिर से जिम्मेदारी दी गई। और उन्हें सर्वसम्मति से उनको चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। ज्ञात हो कि लक्षमराम माली 6 साल से अध्यक्ष पद पर शुशोभित हैं। यूनियन के पदाधिकारी केसाराम माली का कहना है कि लक्ष्मणराम माली ने हमारे यूनियन को पिछले चार साल से मजबूती प्रदान की है और संगठन व सरकार में अच्छी पेठ होने से उनपर विश्वास करते हुए चुनाव प्रभारी ने उन्हें ही लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। और लक्ष्मणराम माली ने यूनियन का स्नेह को देखते हुए फिर से जिम्मेदारी लेने की घोषणा कर उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष शंकरलाल रामपुरा,कोषाध्यक्ष नगाराम मेघवाल,सह कोषाध्यक्ष नरेश डोद्दुआ,महामंत्री तुलसीराम माली,सचिव प्रेमाराम मेघवाल, सह सचिव चोपाराम देवासी,व्यवस्थापक देवाराम पटेल,स्टेण्ड प्रभारी श्रवण माली आदि को शामिल किया गया है।कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी जगदीश देवासी ने मुख्य भूमिका निभाई। इस दौरान वकील विरेंद्र एम.चौहान,हिम्मत भाई,छगनलाल मेघवाल,रामाराम देवासी,अशोक माली,केसाराम माली,सुरेश पुरोहित,महेंद्र मेघवाल,तेजाराम पटेल,महेंद्रसिंह,वसंत माली,ललित,खंगाराराम, जीवाराम देवासी,शंकरलाल राणा समेत सैकड़ो सदस्य मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply